आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में 'नंबर-2' बनी डीसी

cricketnmore.com NaN days ago
 New Delhi: Indian Premier League 2026- DC VS MI
New Delhi: Indian Premier League 2026- DC VS MI (Image Source: IANS)

Indian Premier League: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यह एमआई के खिलाफ डीसी की 38वें मैच में 17वीं जीत रही। इसी के साथ

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी एमआई के विरुद्ध सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। उनके अलावा, पंजाब किंग्स की टीम एमआई के विरुद्ध 34 मुकाबलों में 17 मैच जीत चुकी है।

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) शीर्ष पर है, जिसने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 39 में से 18 मैच अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (34 मुकाबलों में 15 जीत), जबकि राजस्थान रॉयल्स (30 मुकाबलों में 14 जीत) क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। एमआई की तरफ से रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन टीम के खाते में जोड़े।