IPL 2026: Irfan Pathan ने RCB के खिलाफ मुकाबले के लिए चुनी CSK की प्लेइंग XI, 226 T20 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ को किया बाहर
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 11वां मुकाबला रविवार, 05 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए
मैट हेनरी को नहीं जगह: इरफान पठान का मानना है कि सीएसके की टीम अपने कॉम्बिनेशन को बेहतर करने के लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी, जो कि 226 टी20 विकेट ले चुके हैं, उनकी जगह इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को खिला सकती है। जेमी CSK के लिए बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान कर सकते हैं।
गौर करें कि उन्होंने मैट हेनरी को पूरी तरह गेम से बाहर रखने की सलाह नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स जरूरत के हिसाब से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अकील हुसैन, मैट हेनरी या मैथ्यू शॉर्ट को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जगह में जगह दे सकते हैं।