हरारे में फिर आएगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान, यहां 80 बॉल में 175 रन ठोक कर अकेले दम पर भारत को बयान था वर्ल्ड चैंपियन

NewsNationTv NaN days ago

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के पास एक बार फिर से हरारे में तूफानी पारी खेलने का मौका होगा. वो अब खेलते हुए नजर आएंगे. आइए जानते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi Photograph: (ANI)

Vaibhav Sooryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर से खेलते हुए देखने के लिए इंडियन क्रिकेट फैंस पूरी तरह से तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी अब एक बार फिर से टीम इंडिया की जर्सी में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड में खेले गए तीन टी20 मैचों में उनका बल्ला भले ही नहीं चला हो लेकिन अब उनके बल्ले से आग निकलना पूरी तरह तय है. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले पहले टी20 मैच में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला है. वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं. उन्होंने इस सीरीज के लिए अभ्यास भी शुरू कर दिया है. ये मुकाबला हरारे में खेला जाने वाला है. उसके लिए वैभव सूर्यवंशी को बीते सोमवार को अभ्यास करते हुए भी देखा गया है.

वैभव सूर्यवंशी की हरारे में दिखी फैन फॉलोइंग

ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास मौका होगा कि वो जिम्बाब्वे के हरारे स्थिति हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में तूफानी पारी खेलकर इंडियन क्रिकेट टीम को जीत दिला सकें. उन्होंने इस मैदान पर पहले भी धमाल मचाया है. इस मैदान पर उनकी फैन फॉलोइंग भी देखने के लिए मिली है. इस मैदान पर उनसे मिलने के लिए उनके फैंस पहुंचे जिसने साथ उन्होंने तस्वीरें खिंचवाई और ओटोग्राफ भी दिया.

वैभव मचाएंगे हरारे की पिच पर फिर से धमाल

वैभव सूर्यवंशी हरारे की पिच और परिस्थितियों से पूरी तरह से वाखिफ है. उन्होंने इस मैदान पर कई मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से लगातार रन निकले हैं. ऐसे में अब एक बार फिर वो हरारे में अपने बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे. इस मैदान पर अपने पिछले मैच में वैभव ने 175 रनों की मैराथन पारी खेली थी और अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिला दी थी. 

वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल हरारे में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला था, जो भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंडिया ने पहले बैटिंग की और वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत 175 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था. इस फाइनल मैच को भारत ने इंग्लैंड से अगले उनकी पारी के दम पर जीत लिया था. 

हारारे में जमकर बोलता है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक हरारे में 7 मुकाबले खेले हैं. ये सभी मैच उन्होंने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान खेले थे. इस दौरान उन्होंने  7 पारियों में 62.71 की औसत से कुल 439 रन ठोके थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले थे. हरारे में वैभव सूर्यवंशी 41 चौके और 30 छक्के भी लगा चुके हैं. इन आंकड़ों पर नजर डालें तो वैभव सूर्यवंशी इस ग्राउंड पर टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.