IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? नंबर-3 का फंसा है पेंच

NewsNationTv NaN days ago

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर खड़ा हो गया है.

IND vs ENG
IND vs ENG

IND vs AFG: भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच के लिए मुल्लांपुर पहुंच चुकी है और अपनी तैयारी शुरू कर दी है. शुभमन गिल कप्तान होंगे. जबकि केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. पंत को उपकप्तानी से हटा दिया गया है. अब टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में प्लेइंग 11 क्या होगी. साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल में कौन नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर सकता है, इसे लेकर जंग चल रही है. 

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं पारी की शुरुआत

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी क्या होगी यह लगभय तय है. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं. अब सारा पेंच तीसरे नंबर पर फंसा है. विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद अब तक कोई भी नंबर-3 पर अपना दावा ठोक नहीं पाया है. तीसरे नंबर पर कई खिलाड़ियों को अबतक टीम इंडिया आजमा चुकी है, लेकिन कोई इस स्थान को भर नहीं पाया. 

साई सुदर्शन या देवदत्त पडिकक्ल कौन करेगी नंबर-3 पर बल्लेबाजी

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में नंबर-3 के लिए 2 दावेदार मौजूद हैं. साई सुदर्शन के अलावा देवदत्त पडिकक्ल भी विकल्प हैं, लेकिन ऐसी संभावना है कि साई सुदर्शन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. साई सुदर्शन पहले इस नंबर पर खेल चुके हैं. वहीं हाल में खत्म हुए आईपीएल 2026 में सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन किया है. वो अच्छे फॉर्मे में भी हैं, जिसका फायदा उन्हें मिल सकता है. 

नंबर-4 पर कप्तान शुभमन गिल का बल्लेबाजी करना तय

वहीं नंबर-4 पर कप्तान शुभमन गिल का बल्लेबाजी करना तय है. गिल जब से कप्तान बने हैं इसी नंबर पर खेल रहे हैं. इसके बाद पंत बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. हालांकि ध्रुव जुरेल को भी बतौर विकेटकीपर स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन अगर जुरेल को मौका मिला तो वो एक बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं, क्योंकि कीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत की संभालते नजर आएंगे. वहीं ऑलराउंडर की बात करें तो नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. 

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट ने बढ़ाई टेंशन

टीम इंडिया की गेंदबाजी डिपार्टमेंट सबसे बड़ा चिंता का विषय बन सकता है. जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है, क्योंकि उन्हें इसी महीने इंग्लैंड का दौरा करना है. वहीं अर्शदीप सिंह और आकाश दीप पूरी तरह से फिट नहीं हैं. इसलिए वो इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. भारतीय टीम के स्क्वाड में 2 अनुभवी तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ही शामिल हैं, लेकिन रिपोर्ट है कि सिराज भी पूरी तरह से फिट नहीं है. ऐसे में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 

BCCI ने मंगलवार, 2 जून को जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को नेट बॉलर के तौर पर टीम में शामिल किया है. अगर सिराज नहीं खेलते हैं तो शायद नबी को आजमाया जा सकता है. इतना ही नहीं हर्ष दुबे और गुरनूर बरार भी स्क्वाड का हिस्सा हैं. इनमें से किसी एक को डेब्यू का मौका मिल सकता है. वहीं कुलदीप यादव का बतौर स्पिनर खेलना तय माना जा रहा है. 

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.