GT vs RR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, राजस्थान और गुजरात का मुकाबला

Times Now Hindi NaN days ago
Image
आज का टॉस कौन जीता, मुंबई इंडियंस और राजस्थान का मैच (साभार-X)

GT vs RR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की टीम 2 प्वाइंट के साथ नंबर दो पर है, जबकि गुजरात की टीम 7वें पोजिशन पर है और उसे अभी खाता खोलना है। पहले मुकाबले में गुजरात को पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने तूफानी जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया था। इस बार राजस्थान की टीम संजू सैमसन के बिना उतरी है और उसकी कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं।

2024 की शुरुआत से अहमदाबाद की पिच नंबर 7 पर छह टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इस पिच पर चार में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत मिली है। इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 207 है। इस पिच की पहचान हाईस्कोरिंग मैदान के तौर पर होती है। पिछले सीजन इस मैदान में 11 बार 200 प्लस स्कोर बने थे।

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच (GT vs RR Match Timing)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का टॉस (GT vs RR Match Toss Timing)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

कौन जीता गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today GT vs RR Match Toss)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में कौन जीता आज का टॉस।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

गुजरात की प्लेइंग इलेवन- शुबमन गिल (कप्तान), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेटकीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 एम शाहरुख खान, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 कागिसो रबाडा/जेसन होल्डर, 10 प्रसिद्ध कृष्णा, 11 मोहम्मद सिराज, 12 अशोक शर्मा।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन- 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 यशस्वी जयसवाल, 3 ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), 4 रियान पराग (कप्तान), 5 शिमरॉन हेटमायर, 6 डोनोवन फरेरा, 7 रवींद्र जड़ेजा, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 नंद्रे बर्गर, 10 संदीप शर्मा, 11 रवि बिश्नोई, 12 ब्रिजेश शर्मा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब ... और देखें

End of Article