IND VS NZ: टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मैच, तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने पार कराई दहलीज, बनाई 2-0 की बढ़त
IND VS NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाया और एक बार फिर जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
IND VS NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने खराब शुरुआत से उबरकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ 5 मैचों की इस सीरीज में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जहां, पहले बल्लेबाजी करने आई कीवी टीम ने भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसे भारत ने आखिरी ओवर में 1 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी-20 मैच
टीम इंडिया को लगे एक के बाद एक झटके
न्यूजीलैंड के दिए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सबसे पहले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 17 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए. फिर वैभव सूर्यवंशी, जिनपर सभी की नजरें टिकी हुई थीं, वह 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद, अभिषेक शर्मा 21 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर चलते बनए. अक्षर पटेल 11 रन पर विकेट गंवा बैठे. नमन धीर ने 17 गेंदों पर 31 रनों का पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया.
मिचेल सैंटनर ने झटके 4 विकेट
4-21 off his four overs. That's our skipper 😍 pic.twitter.com/vi2jn2w92S
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 24, 2026
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी विकेटचटकाऊ गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन खर्च किए और 4 विकेट चटका लिए.
न्यूजीलैंड ने दिया था 181 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, कीवी टीम को शुरुआत तो अच्छी नहीं मिली. मगर, खराब शुरुआत के बाद बल्लेबाजी के लिए ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 116 रनों की पार्टनरशिप कराई और अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी. जहां, फिलिप्स 43 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, बेवन 46 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर वापस लौटे. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस पार्टनरशिप की बदौलत मेजबान टीम ने भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया.