Daryl Mitchell ने घबराकर पकड़ा सिर, वेलिंगटन में Injured होने से बाल-बाल बचा Steward; देखें VIDEO

cricketnmore.com NaN days ago
Daryl Mitchell Six Video: स्टूअर्ड के सिर के करीब से गुजरी गेंद
Daryl Mitchell Six Video: स्टूअर्ड के सिर के करीब से गुजरी गेंद (Daryl Mitchell Six Video: स्टूअर्ड के सिर के करीब से गुजरी गेंद, घबरा गए मिचेल)

ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पारी के छठे ओवर में घटी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने पहली गेंद शॉर्ट बॉल फेंकी जिस पर डेरिल मिचेल ने पुल करके जोरदार छक्का मारा। ये गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ गई जो कि एक स्टूअर्ड के सिर के बेहद करीब से गुजरी।

ये देखकर ही डेरिल मिचेल काफी घबरा गए। उनके चेहरे के रंग उड़ गए थे। उन्होंने अपने सिर को पकड़ लिया था। अगर वो बॉल स्टूअर्ट के सिर पर लगती तो उन्हें गंभीर चोट हो सकती थी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: वेलिंगटन टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 7.1 ओवर में एक विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 25 गेंदों पर 80 रन बना चुके हैं। वैभव 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यहां से भारत को मुकाबला जीतने के लिए 77 गेंदों पर 66 रनों की जरूरत है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग  XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।