जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर,मुजरबानी-इवांस ने मचाया धमाल

cricketnmore.com NaN days ago
Zimbabwe beat Australia by 23 runs in ICC T20 World Cup 2026 clash
Zimbabwe beat Australia by 23 runs in ICC T20 World Cup 2026 clash (Image Source: AFP)

Australia vs Zimbabwe T20 World Cup 2025 Highlights: ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani)  और ब्रेड इवांस (Brad Evans) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने शुक्रवार (13 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला उलटफेर कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह ऑस्ट्रेलिया के ऊपर जिम्बाब्वे की दूसरी जीत है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस की जोड़ी ने टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले 4 विकेट 29 रन पर गिरे औऱ  ट्रैविस हेड (17), जोश इंग्लिस (8),कैमरून ग्रीन (0) और टिम डेविड (0) सस्से में आउट हो गए।

इसके बाद मैट रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 59 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी की। टॉप स्कोरर रहे रेनशॉ ने 44 गेंदों में 65 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं मैक्सवेल ने 32 गेंदों में 31 रन की धीमी पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने 17 रन देकर 4 विकेट और इवांस 23 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा रयान बर्ल औऱ वेलिंगटन मसाकाद्जा के खाते में 1-1 विकेट आया।

जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला, जिसके बाद ब्रायन बैनेट, तदिवानाशे मारुमानी ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 61 रन जोड़े। इसके बाद बैनेट ने रयान बर्ल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की।

टॉप स्कोरर ने 56 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए, जिसमें सात चौके जड़े। उनके अलावा मारुमानी ने 21 गेंदों में 35 रन और बर्ल ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए। मिडल ऑर्डर में कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिया।