Ben Dwarshuis का Unbelievable कैच देखा क्या? Unlucky तरीके से Out हुए Jason Holder; देखें VIDEO

cricketnmore.com NaN days ago

Ben Dwarshuis ने Jason Holder का तेज शॉट कंधे पर लगने के बाद भी शानदार Catch लपक लिया। इस हैरतअंगेज घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है।

Ben Dwarshuis ने Jason Holder का शानदार Catch पकड़ा, MLC 2026 Final का VIDEO
Ben Dwarshuis ने Jason Holder का शानदार Catch पकड़ा, MLC 2026 Final का VIDEO (Ben Dwarshuis Catch Video)

Ben Dwarshuis Catch Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट का फाइनल (MLC 2026 Final) रविवार, 19 जुलाई को कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ीयम स्टेडियम में खेला गया था जहां वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के तेज गेंदबाज़ बेन ड्वारशुइस (Ben Dwarshuis) ने शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे चार ओवर में 31 रन देकर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के पूरे 3 विकेट झटके। इसी बीच उन्होंने जेसन होल्डर (Jason Holder) का एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, ये घटना LAKR की पारी के 18वें ओवर में घटी। यहां बेन ड्वारशुइस अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी चौथी गेंद पर जेसन होल्डर ने सामने की तरफ से बेहद ही तेज तर्रार शॉट मारा। बेन की ये गेंद होल्डर के बैट से टकराने के बाद गोली की रफ्तार से गेंदबाज़ की तरफ गई थी जो कि सीधा उनके (बेन ड्वारशुइस) कंधे से टकराई।

यहां बेन ड्वारशुइस किसी भी तरह बॉल से बचना चाहते थे, लेकिन वो अपनी इस कोशिश में पूरी तरह नाकाम रहे। हालांकि इसी बीच जेसन होल्डर को किस्मत से धोखा मिला और वो बॉल बेन ड्वारशुइस के कंधे से टकराने के बाद आखिर में उनके दाएं हाथ में फँस गई।

तो ऐसे ड्वारशुइस ने चोटिल होने के बाद भी जैसे-तैसे एक अविश्वसनीय कैच लपक लिया और जेसन होल्डर 8 रन के निजी स्कोर पर अनलकी तरीके से आउट हो गए। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

LAKR ने जीता फाइनल: MLC 2026 के फाइनल में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी में 19.4 ओवर खेले और 164 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके लिए कॉलिन मुनरो (29 गेंदों पर 40 रन), आंद्रे फ्लेचर (27 गेंदों पर 47 रन) और मैथ्यू ट्रॉम्प (21 गेंदों पर 39 रन) ने अच्छी पारी खेली।

इसके जवाब में WAF के लिए ओबस पिएनार ने 24 गेंदों पर 53 रन ठोके, वहीं एंड्रीस गौस ने 35 गेंदों पर 40 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद वाशिंगटन फ्रीडम की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन जोड़ पाई और ऐसे LAKR ने ये रोमांचक फाइनल 1 रन से जीतकर अपने नाम किया। ध्यान दें कि लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार MLC टूर्नामेंट जीता है।