IND vs PAK: पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, कोलंबो में हुआ भव्य स्वागत

NewsNationTv NaN days ago

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है. कोलंबो में टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया.

India vs pakistan
India vs pakistan Photograph: (x/Tilak Varma)

IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना तीसरा मैच खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. अब 15 फरवरी को टीम इंडिया का मुकाबला सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान के साथ कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में के लिए आज शाम टीम इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए उड़ान भरी थी. 

श्रीलंका में टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत

अब टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है, जहां पर इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ के मेंबर्स का भी भव्य तरीके से जोरदार स्वागात किया है. टीम इंडिया के स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में के श्रीलंका के पारंपरिक नृत्य के साथ भारतीय टीम का स्वागत किया जा रहा है.

पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा मजबूत

भारत और पाकिस्तान का ये मैच काफी विवादों के बाद खेला जा रहा है. इस मैच में दोनों देशों के फैंस को जीत की उम्मीद होगी. लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऊपर ऑन पेपर और ऑन फील्ड काफी मजबूत नजर आती है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी. भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में धूल चटाई थी.

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 3 मुकाबले जीत पाई है. इन आंकड़ों के हिसाब से भी भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान पर काफी ज्यादा भारी नजर आ रही है.