वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए घोषित की स्क्वाड, Shimron Hetmyer और Alzarri Joseph की हुई वापसी

cricketnmore.com NaN days ago
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए घोषित की स्क्वाड, Shimron Hetmyer और Alzarri Joseph
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए घोषित की स्क्वाड, Shimron Hetmyer और Alzarri Joseph (Image Source: Google)

West Indies ODI Squad Vs Sri Lanka: वेस्टइंडीज की टीम बुधवार, 3 जून से श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (WI vs SL ODI) खेलेगी जिसके लिए मेजबानों ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज टीम की कैप्टेंसी शाई होप (Shai Hope) करेंगे, वहीं टीम में तीन अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद वेस्टइंडीज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि ODI स्क्वाड में तेज गेंदबाज़ अल्जारी जोसेफ, अनुभवी स्पिनर गुडाकेश मोती और विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर को शामिल किया गया है।

वो बोले, "वेस्टइंडीज की स्क्वॉड में तेज़ गेंदबाज़ अल्जारी जोसेफ की वापसी हुई है। वह जुलाई 2025 से पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। वहीं, गुडाकेश मोती भी टीम में लौटे हैं, जो पिछले नवंबर न्यूज़ीलैंड दौरे की सीरीज़ का हिस्सा नहीं बन पाए थे।"

शिमरोन हेटमयार पर बात करते हुए वो बोले, "इसके अलावा हाल ही में ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर को भी एक बार फिर वेस्टइंडीज की वनडे टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम का हिस्सा बना रहा है। हेटमायर तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले स्क्वॉड के साथ जुड़ेंगे।" 

वेस्टइंडीज की पूरी टीम: शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरॉन हेटमायर, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सील्स, शमर स्प्रिंगर।

पहला वनडे – 3 जून, सबीना पार्क, जमैका
दूसरा वनडे – 6 जून, सबीना पार्क, जमैका
तीसरा वनडे – 8 जून, सबीना पार्क, जमैका