'वो गॉड-गिफ्टेड लड़का था...' विराट कोहली कैसे बने इतने बड़े खिलाड़ी, कोच ने किया खुलासा

NewsNationTv NaN days ago
Virat Kohli
Virat Kohli Photograph: (ANI)

Virat Kohli : टीम इंडिया को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया की मेजबानी में खेला जाने वाला है. अक्टूबर से लेकर नवंबर तक वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. उससे पहले ही सवाल उठ रहे हैं कि, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस वर्ल्ड कप में खिलाना चाहिए या नहीं? भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 37 साल के हो गए हैं. उनके वर्ल्ड कप में खेलने के सवाल अक्सर मीडिया द्वारा बीसीसीआई, चयनकर्ताओं, कोच और अन्य खिलाड़ियों से पूछे जाते हैं. 

इसी कड़ी में विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, क्या विराट कोहली को वनडे वर्ल्ड कप खिलाना चाहिए या नहीं. तो उन्होंने बड़ा बयान दे डाला. राजकुमार शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

विराट कोहली पर उनके कोच का बड़ा बयान

राजकुमार शर्मा ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि आपको खुद देखना चाहिए कि वह क्या कर रहा है, उसने पिछले कुछ मैचों में क्या किया है और वह मैदान पर कैसा कर रहा है. इस पर चर्चा भी नहीं होनी चाहिए. मेरा मतलब है कि एक खिलाड़ी के तौर पर वो एक जबरदस्त खिलाड़ी है. वो एक मैच-विनर है'

राजकुमार शर्मा ने आगे कहा कि, 'विराट को अपनी काबिलियत पर बहुत भरोसा था और वह सच में बहुत मेहनत करता है. उसके पास जबरदस्त वर्क एथिक्स हैं. वह गॉड-गिफ्टेड लड़का था. भगवान ने उसे क्रिकेट के लिए बनाया था और उसके वर्क एथिक्स बहुत शानदार थे.  इसलिए वो इतना बड़ा खिलाड़ी बना. उन्होंने न सिर्फ क्रिकेटरों को बल्कि पूरे देश को फिटनेस मंत्र दिया है. इसके साथ ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है. मुझे उन पर सच में गर्व है'.

विराट कोहली ने भारत के लिए साल 2008 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तुरंत टीम इंडिया में एंट्री मिली थी. उन्होंने इसके बाद भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में धमाल मचाया है. विराट कोहली तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है.

विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के महान क्रिकेटर्स में शुमार हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 85 शतक अब तक लगाए हैं. विराट कोहली पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में नजर आए थे. अब वो भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

प्रारूप अवधि मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के विकेट
टेस्ट 2011–25 123 210 9,230 254* 46.9 55.6 30 31 1,027 30
वनडे 2008– 314 302 14,941 183 58.6 94.0 54 79 1,389 171 5
टी20 अंतरराष्ट्रीय 2010–24 125 117 4,188 122* 48.7 137.0 1 38 369 124 4