ENG vs NZ Test: बेन स्टोक्स के पास इतिहास रचने का मौका, टेस्ट क्रिकेट में दुनिया का कोई क्रिकेटर नहीं बना पाया है ये महारिकॉर्ड
ENG Vs NZ Test: इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कैप्टन बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
Ben Stokes Record: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 04 जून से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG Vs NZ Test Series) का आगाज होगा। गौरतलब है कि इस
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 120 मैचों 216 पारियों में बैटिंग करके 136 छक्के लगाए हैं। खास बात ये है कि यहां से वो न्यूजीलैंड के सामने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 14 छक्के ठोकने में कामयाब हो जाते हैं, तो टेस्ट इंटरनेशनल में 150 छक्के मारने वाले पहले और एकलौते क्रिकेटर बन जाएंगे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी
- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 136 छक्के
- ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड) - 107 छक्के
- एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 100 छक्के
- टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 98 छक्के
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 98 छक्के