IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर फिर सकता है पानी! मुकाबले से पहले कोलंबो में मौसम ने बदली करवट

Times Now Hindi NaN days ago
colombo weather
कोलंबो वेदर रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो में भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मुकाबले पर पानी फिर सकता है। कोलंबो में 14 फरवरी को ही बारिश हो रही है। रविवार को भी भारी बारिश की आशंका है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने पहले ही भविष्‍यवाणी कर दी है कि रविवार को बारिश होगी। इससे भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले मैच में खलल पड़ सकती है। अगर बारिश के कारण मैच रद होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है। मैच से पहले शनिवार को भारत और पाकिस्‍तान ने अभ्‍यास सेशन में हिस्सा लिया। पाकिस्तान की टीम ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यास किया। वहीं, भारतीय टीम को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रैक्टिस करनी थी। इसी दौरान रात में बारिश ने दस्तक दे दी। ग्राउंड स्टॉप ने मैदान को पूरी तरह से ठक दिया।

पिच पर बिछे कवर्स

पिच पर कवर्स बिछा दिए गए हैं। अगर बारिश रात भर हुई तो पिच से बॉलरों को मदद मिल सकती है। गेंद फंसकर आएगी और बल्लेबाजी करना मुश्किल हो सकता है। कोलंबो का ड्रेनिंग सिस्टम बहुत फेमस है। ग्राउंड्स स्टॉफ तेजी से मैदान से पानी बाहर निकालते हैं और कुछ ही देरी में मैदान को खेलने लायक बना देते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कोलंबो में बारिश की संभावना है.

उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से ... और देखें

End of Article