204 रन बनाकर भी हारी गुजरात टाइंटस, तुषार देशपांडे ने 6 गेंदों में पलटा मैच

tv9hindi NaN days ago

आईपीएल 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने एक रोमांचक जीत हासिल की. उसने आखिरी 2 ओवर में 15 रन का बचाव करते हुए गुजरात टाइटंस को हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली.

204 रन बनाकर भी हारी गुजरात टाइंटस, तुषार देशपांडे ने 6 गेंदों में पलटा मैच
गुजरात टाइटंस ने गंवाया मैच. (फोटो- PTI)

आईपीएल 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए. गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 211 रनों का टारगेट मिला, लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 204 रन ही बना सकी.

राजस्थान की तूफानी बल्लेबाजी

राजस्थान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 210 रन बनाए, जिसमें ध्रुव जुरेल की 75 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. उन्होंने ये रन 42 गेंदों पर बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 55 रन ठोककर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. वैभव सूर्यवंशी ने भी 31 रन बनाए. वहीं, डोनोवन फेरेरा ने 18 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया.

गुजरात टाइटंस ने आखिरी ओवर तक की लड़ाई

जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही. साई सुदर्शन ने युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के साथ पहले विकेट के लिए 78 रनों की तेज साझेदारी की. लेकिन बीच के ओवरों में टीम ने लगातार विकेट गंवाए. साई सुदर्शन ने सिर्फ 44 गेंदों पर 73 रन बनाए. कुमार कुशाग्र ने 18 रन और जोस बटलर ने 26 रन ठोके. लेकिन बाकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर सके. इसके बाद अंत में कगिसो रबाडा और राशिद खान ने टीम की वापसी कराते हुए 18 ओवर में स्कोर को 196 रन तक पहुंचा दिया.

मैच का सबसे रोमांचक मोड़ आखिरी दो ओवरों में आया, जब गुजरात टाइटंस जीत की दहलीज पर थी. 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर काफी मजबूत स्थिति में था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने शानदार क्लच गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. आखिरी दो ओवरों में गुजरात को 15 रनों की जरूरत थी. लेकिन आर्चर ने 19वें ओवर में सिर्फ 4 रन ही दिए. इसके बाद आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने 11 रनों का बचाव करते हुए सिर्फ 4 रन ही दिए और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.