आईपीएल 2026: अभिषेक-हेड और ईशान फ्लॉप, सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

cricketnmore.com NaN days ago
Hyderabad: IPL 2026 - Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants
Hyderabad: IPL 2026 - Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants (Image Source: IANS)

Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। अपने ही घरेलू मैदान पर एसआरएच के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले में आईपीएल इतिहास का अपना चौथा सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया। छह ओवर के पावरप्ले में एसआरएच के बल्लेबाज 3 विकेट खोकर सिर्फ 22 रन ही बना सके। इसके साथ ही यह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में किसी भी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे न्यूनतम स्कोर 3 विकेट खोकर 14 रन रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह अनचाहा रिकॉर्ड टीम के नाम साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दर्ज हुआ था।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले मुकाबले में शानदार लय में नजर आए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हेड को मोहम्मद शमी ने 7 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, अभिषेक को शमी ने बिना खाता खोले आउट किया। कप्तान ईशान किशन का भी बल्ला खामोश रहा और वह एक रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने। लियाम लिविंगस्टन 20 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 14 रन ही बना सके।