अफगानिस्तान के खिलाफ कैसे हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड? जिसके साथ 13 जून से होगी ODI सीरीज

NewsNationTv NaN days ago

Virat Kohli Rohit Sharma Record Against Afghanistan: आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड कैसे हैं?

Virat kohli rohit sharma record against afghanistan know before ind vs afg odi series
Virat kohli rohit sharma record against afghanistan know before ind vs afg odi series Photograph: (Image Source: ANI)

Virat Kohli Rohit Sharma Record Against Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट की शुरुआत होगी और इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून से खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आने वाले हैं. जाहिर तौर पर जब ये दोनों दिग्गज मैदान पर उतरेंगे तो हर किसी की नजरें इनपर टिकी होंगी, क्योंकि अब खेले जाने वाले वनडे मुकाबले अपकमिंग विश्व कप 2027 की तैयारी के लिहाज से काफी अहम होने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि विराट और रोहित के अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसे रिकॉर्ड हैं?

भारत-अफगानिस्तान के बीच पहली बार होगी ODI सीरीज?

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. ये पहला मौका होगा जब भारत और अफगानिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं खेली जाएगी. दोनों टीमें अब तक सिर्फ ICC वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे मल्टी-नेशन टूर्नामेंटों में ही एक दूसरे से भिड़ी हैं. अब क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत और अफगानिस्ता के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. फैंस इस सीरीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी. 

अफगानिस्तान के खिलाफ कैसे हैं विराट कोहली के रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 2 पारियों में उन्होंने 122 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. दोनों ही मैचों में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 67 रनों का रहा. 

रोहित शर्मा के कैसे हैं अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड?

 रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 75 के औसत से 150 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है और उनका हाईएस्ट स्कोर 150 रनों का रहा है.

IND VS AFG हेड टू हेड रिकॉर्ड

जैसा कि अब आप जान ही चुके हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज तो नहीं खेली गई है. मगर, ये दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में भिड़ती हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3 मैच अपने नाम किए. भारत ने एशिया कप 2014, वनडे वर्ल्ड कप 2019 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान को हराया था. वहीं एक मैच एशिया कप 2018 में टाई हुआ था.

ऐसी है भारत की वनडे टीम

भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान वनडे टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

यहां देखें भारत-अफगानिस्तान का शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला प्रारूप वेन्यू समय (भारतीय समयानुसार)
6–10 जून 2026 शनिवार–बुधवार भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टेस्ट महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ सुबह 9:30 बजे
13 जून 2026 शनिवार भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला दोपहर 1:30 बजे
17 जून 2026 बुधवार भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ दोपहर 1:30 बजे
20 जून 2026 शनिवार भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई दोपहर 1:30 बजे