Jayden Seales का टूटा दिल! कैरेबियाई फील्डरों ने टपकाया कैच और जीत छीन ले गए Mitchell Santner; देखें VIDEO

cricketnmore.com NaN days ago

West Indies के फील्डरों ने Jayden Seales की गेंद पर Mitchell Santner का आसान Catch टपका दिया, जिसके बाद New Zealand ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

Jayden Seales की गेंद पर Mitchell Santner का dropped catch और West Indies vs New Zealand मैच
Jayden Seales की गेंद पर Mitchell Santner का dropped catch और West Indies vs New Zealand मैच (Image Source: Google)

Ackeem Auguste Justin Greaves Collide Video: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला (WI vs NZ 4th ODI) बीते रविवार, 19 जुलाई को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड ने बेहद रोमांचक अंदाज में 1 विकेट से जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी बीच कैरेबियाई टीम ने जायडेन सील्स (Jayden Seales) की गेंद पर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) का एक आसान कैच टपकाया जो कि आखिर में उनकी हार का कारण बना।

दरअसल, ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 43वें ओवर में घटी। यहां वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाज़ जायडेन सील्स गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर मिचेल सेंटनर को फंसाया। उन्होंने राउंड द स्टंप्स से विकेट को टारगेट करके ये बॉल फेंका था जिस पर मिचेल सेंटनर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उसे (बॉल) मिस टाइम कर दिया।

इसके बाद होना क्या था, वो गेंद हवा में काफी ऊंची उठ गई जिसके बाद वेस्टइंडीज के दो फील्डर एक साथ कैच करने के लिए दौड़े। एक तरफ जस्टिन ग्रीव्स एक्स्ट्रा कवर की से कैच पकड़ने आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अकीम ऑगस्टे स्वीपर कवर की तरफ से कैच पकड़ने के लिए दौड़ रहे थे। इसी कोशिश में इन दोनों की भिड़ंत हो गई और मिचेल सेंटनर का आसान कैच छूट गया।

बताते चलें कि जस्टिन ग्रीव्स या अकीम ऑगस्टे में से कोई भी एक ये कैच पकड़ लेता तो न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट भी गिर जाता और वेस्टइंडीज की टीम ये मुकाबला जीत जाती। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं और आखिर में मिचेल सेंटनर ने ही जायडेन सील्स के अगले ओवर विनिंग शॉट खेला और न्यूजीलैंड को ये रोमांचक मुकाबला जीता दिला। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: बारबाडोस वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जो कि 44.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 188 रन बनाकर ऑल आउट हुए। उनके लिए अमीर जंगू ने 73 गेंदों पर 51 रन और गुडाकेश मोती ने 56 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमैन ने 82 गेंदों पर 80 रन ठोके जिसके दम पर मेहमान टीम ने 44.1 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए और 1 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने 3-1 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।