Team India के लिए आई खुशखबरी, Afghanistan टी20 सीरीज से पहले फिट हुआ धाकड़ ऑलराउंडर

cricketnmore.com NaN days ago
Washington Sundar Fitness Update: अफगानिस्तान T20 सीरीज से पहले फिट हुए भारतीय ऑलराउंडर
Washington Sundar Fitness Update: अफगानिस्तान T20 सीरीज से पहले फिट हुए भारतीय ऑलराउंडर (Washington Sundar Fitness Update: Afghanistan Series से पहले फिट हुए सुंदर)

Washington Sundar Fitness Update: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) रविवार, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20) खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खेमे से जुड़ी एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर

(Washington Sundar) पूरी तरह फिट हो गए हैं।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इंडिया टुडे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में ये दावा किया है कि वाशिंगटन सुंदर, जो कि बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, वो 100 प्रतिशत फिट हो गए हैं और उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है।

याद दिला दें कि वाशिंगटन सुंदर ने साल 2026 में ही जुलाई के महीने में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। वो इंग्लैंड टूर पर भारत की वनडे टीम का हिस्सा थे, जिसके दूसरे मुकाबले के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ। इसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और वो बाद में पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए। इस चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाए।