'IPL छोड़कर अगले साल खिलाड़ी PSL खेलेंगे..' मोहसिन नकवी के बिगड़े बोल, पाकिस्तानी आवाम को दिया फ्री का चूरन

NewsNationTv NaN days ago
IPL vs PSL
IPL vs PSL Photograph: (afp)

IPL vs PSL : पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है. आए दिन पाकिस्तान में कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, या कोई न कोई ऐसा बयान देता है, जिससे चारों ओर चर्चाएं होने लगती है. पाकिस्तान में इस समय PSL 2026 खेला जा रहा है. पाकिस्तान सुपर लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है. इस बार पीएसएल से कई बड़ी विवाद भी अब तक जुड़ चुके हैं, जिसमें बॉल टेंपरिंग, बॉल का रंग बदलना और सफेद से लाल हो जाना, खिलाड़ियों का नेताओं पर कमेंट करना और उन पर एक्शन लिया जाना, बारिश के कारण पाकिस्तान की फजीहत होना आदि शामिल हैं.

इस सबके बीच लगातार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तुलना पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से होती रहती है. लगातार क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी और जानकार इस बारे में अपनी-अपनी राय देते हुए नजर आते हैं. कोई आईपीएल को बेहतर बताता है तो कोई पीएसएल को बेहतर बताता है. 

आईपीएल या पीएसएल कौन सी लीग है बेहतर

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आईपीएल को पीएसएल से बेहतर बताया है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर कहा है कि वो दुनिया की सबसे बड़ी लीग है. उनकी बौखलाहट यहीं नहीं थमी और उन्होंने कह डाला कि अगले साल खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर पीएसएल में खेलने आएंगे.

बौखलाए पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवीट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि, 'पाकिस्तान सुपर लीग दुनिया की नंबर वन लीग है. पीएसएल आईपीएल से बेहतर है. अगले साल, खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर पीएसएल में खेलेंगे'.

मोहसिन नकवी का ये बयान उनकी बौखलाहट को दिखाता है. वो किस तरह से भारत से चिढ़ खाते हैं. वो आईपीएल, जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी और चर्चित क्रिकेट लीग में से एक है. उसका मुकाबला पाकिस्तान सुपर लीग से कर रहे हैं, जिसको छोड़कर खिलाड़ी आईपीएल में खेलने आते हैं. उनका ये बयान अपनी आवाम को चूरन बांटने जैसा है.

आपको बता दें कि, मोहसिन नकवी ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारत को ट्रॉफी नहीं दी थी. बल्कि टीम इंडिया की जीती हुई ट्रॉफी वो लेकर भाग गए थे और अपने पास होटल में रख ली थी. अब नकवी के इस तरह के बयान उनकी जनता के सामने उन्हें और छोटा साबित करने का काम करेंगे.

मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं. वो आईसीसी के चेयरमैन बनने का सपना भी देख रहे हैं. वो भारत से बदला लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. नकवी क्रिकेट के साथ-साथ पाकिस्तान की राजनीती से भी जुड़े हुए हैं. लेकिन वो पीएसएल को आईपीएल से बेहतर मानते हैं.