East Zone के लिए खत्म हुआ 13 साल का सूखा,Ishan Kishan की कप्तानी में जीता Duleep Trophy का खिताब

cricketnmore.com NaN days ago
East Zone के लिए खत्म हुआ 13 साल का सूखा,Ishan Kishan की कप्तानी में जीता Duleep Trophy का खिताब
East Zone के लिए खत्म हुआ 13 साल का सूखा,Ishan Kishan की कप्तानी में जीता Duleep Trophy का खिताब (East Zone के लिए खत्म हुआ 13 साल का सूखा,Ishan Kishan की कप्तानी में जीता Duleep Trophy का खिताब)

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहली पारी के आधार पर हासिल की बढ़त के चलते ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।

ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले, टीम ने साल 2012-13 में आखिरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ईस्ट जोन का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में लाजवाब रहा। पहली पारी में ईस्ट जोन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 708 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली। 334 गेंदों की अपनी इस पारी में ईशान ने 30 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, कुमार कुशाग्र ने शतक लगाया और 132 गेंदों में 101 रनों का योगदान दिया। शिखर मोहन ने 85 रन बनाए, तो वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 37 गेंदों में 44 रन बनाए। अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रनों का योगदान दिया। अनुकूल रॉय ने 45 और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 40 रन बनाए।