VIDEO: 'दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन..', Ishan Kishan ने Abhishek Sharma के लिए मजे
NZ vs IND 3rd T20I: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। उन्होंने मंगलवार (27 अक्टूबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 113 रन की विस्फोटक पारी खेली, जसके चलते भारत ने 199 रन का लक्ष्य महज 15 ओवरों के अंदर ही हासिल कर लिया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भी अपने साथी खिलाड़ी के मजे लेने का मौका नहीं छोड़ा।
दरअसल, तीसरे टी20 मुकाबले के खत्म होने के बाद ईशान किशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अभिषेक शर्मा के साथ मजाक करते नजर आए। दोनों खिलाड़ियों के बीच शानदार दोस्ती और बॉन्डिंग देखने को मिली। ईशान ने अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी और उनके खास सेलिब्रेशन को जोड़ते हुए ऐसा मजेदार कमेंट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
अभिषेक शर्मा का मेडिटेशन वाला सेलिब्रेशन काफी मशहूर है। वह बड़ी पारी खेलने के बाद मैदान पर बैठकर ध्यान लगाने की मुद्रा में नजर आते हैं। ईशान ने इसी अंदाज पर चुटकी लेते हुए कहा, “दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके, खुद मेडिटेट करता है।” उनका इशारा साफ तौर पर अभिषेक की उस आक्रामक बल्लेबाजी की तरफ था, जिससे विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बन जाता है। ईशान का यह मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
VIDEO:The irony, Abhi https://t.co/Hg4HZhUQzC
SunRisers Hyderabad (SunRisers) October 27, 2026