SRH vs LSG: हार के बाद क्या बोले ईशान किशन, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे ठहराया दोषी?

NewsNationTv NaN days ago

SRH vs LSG : लखनऊ सुपर जायंट्स से हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने क्या कहा है. उन्होंने किसे हार का दोषी ठहराया है. आइए जानते हैं.

Ishan Kishan
Ishan Kishan Photograph: (ANI)

SRH vs LSG : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है. ये सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 में दूसरी हार है. उसे तीन मैचों में 2 मुकाबलों में हार मिली है. इस मैच में सनराजर्स हैदराबाद से मिले 157 रनों के लक्ष्य को लखनऊ ने 19.5 ओवर में 160 रन बनाकर हासिल कर लिया. इस हार के बाद ईशान किशन बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए उसके बारे में जानते हैं.

हार पर क्या बोले कप्तान ईशान किशन

ईशान किशन ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि आज बॉलर्स ने बहुत अच्छा काम किया. उन्होंने प्लान के हिसाब से सही एरिया में बॉलिंग की, फील्डर्स को भी क्रेडिट जाता है जिन्होंने पूरी मेहनत की. इस तरह के मैच में एक या दो बाउंड्री लग जाती हैं और मैच हाथ से निकल जाता है, लेकिन जिस तरह से हमने यह गेम खेला, उससे मैं खुश हूं'.

ईशान ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि जल्दी चार विकेट गंवाने से दूसरे बैट्समैन पर भी प्रेशर पड़ता है. लेकिन मैं फिर भी क्लासेन और नीतीश की तारीफ करूंगा कि उन्होंने टोटल को इतना गहरा बनाया. क्रेडिट उन्हें जाता है. हमें बैटिंग पर भी काम करने की जरूरत है, इतने सारे गेम देखते हुए जहां हम सभी अपनी चेजिंग टीम के लिए इसे आसान बनाते हैं. हमें सिंगल्स लेने थे, वह इसमें स्मार्ट था'.

हैदराबाद के कप्तान ने आगे कहा कि, 'हमें बैट्समैन को भी क्रेडिट देना होगा. ऋषभ ने अच्छा खेला. मुझे लगता है कि हम उस समय बस एक अंदाजा लगा रहे थे या उसका पालन कर रहे थे. हम विकेट ढूंढ रहे थे और उन विकेटों की वजह से, उन्होंने उन ओवरों में काफी अच्छी बॉलिंग की. तो, यह हमारी तरफ से था लेकिन कभी-कभी मार्जिन इतना ज़्यादा नहीं होता है. एक या दो बाउंड्री अचानक गेम बदल देती हैं और 17वें ओवर में ऐसा ही हुआ. हर्ष ने बहुत अच्छी बॉलिंग की और हम चाहते हैं कि वह इसी तरह से बॉलिंग करे'.

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही और टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से धवस्त हो गया. ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविड हेड के बल्ले से रन नहीं निकले. अभिषेक शर्मा 0, ईशान किशन 1 और ट्रेविस हेड 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.