IPL 2026: क्या RCB 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? विराट कोहली ने दिया मजेदार जवाब

cricketnmore.com NaN days ago
IPL 2026: क्या RCB  5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? विराट कोहली ने दिया मजेदार जवाब
IPL 2026: क्या RCB 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? विराट कोहली ने दिया मजेदार जवाब (Image Source: IANS)

नागा ने विराट से पूछा कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी प्लेइंग इलेवन में 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इसके जवाब में विराट ने कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं विदेशी खिलाड़ी हूं? आप ये सवाल विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए। मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं।"

आईपीएल के नियम के मुताबिक किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। विराट कोहली लंदन में रहते हैं और अंतरराष्ट्रीय मैचों या फिर आईपीएल के लिए भारत आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन पर विदेशी खिलाड़ी होने के मीम्स बनाए जाते हैं।

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद कैसा महसूस हुआ? इसके जवाब में कोहली ने कहा, लंबे समय से हमें इस खिताब का इंतजार था। जीतने के बाद काफी हल्का महसूस हुआ।

विराट, आप हर साल नए हेयरस्टाइल और टैटू के साथ आते हैं। मैं यह जानना चाहता हूं कि आप इसकी तैयारी कैसे करते हैं। क्या आप अपने लुक के बारे में 5-6 लोगों के साथ चर्चा करते हैं? विराट ने इस सवाल के जवाब में कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं अपना लुक दिखाने के लिए आता हूं? मुझे जिस तरह का हेयरस्टाइल और टैटू अच्छा लगता है, मैं वैसा करवाता हूं। अगर आपको अच्छा महसूस होता है, तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद कैसा महसूस हुआ? इसके जवाब में कोहली ने कहा, लंबे समय से हमें इस खिताब का इंतजार था। जीतने के बाद काफी हल्का महसूस हुआ।

जीत के वास्तविक अर्थ पर कोहली ने कहा कि "जीत कड़ी मेहनत, खेल के प्रति कमिटेड रहने के लिए आपके किए गए सभी त्यागों का नतीजा है। यह सब एक तरह का भरोसा, एक इनाम, यह जानने के रूप में आता है कि आपने अपना समय बर्बाद नहीं किया है। बहुत से लोग हार से सीखते हैं, लेकिन बहुत से लोग बहुत निराश भी हो सकते हैं। इसलिए जब आप बहुत मेहनत के बाद जीतते हैं, तो इससे आपको अपनी मेहनत के साथ न्याय का एहसास होता है, और आपको और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।"

Article Source: IANS