Akash Deep का बल्ला बना हथौड़ा, पडिक्कल-जुरेल का विकेट लेने वाले Zak Gibson को मारे तीन मॉन्स्टर छक्के; देखें VIDEO
Akash Deep Three Sixes Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ आकाश दीप (Akash Deep) लंबे-लंबे छक्के मारने की काबिलियत रखते हैं जिसका नज़ारा मंगलवार, 27 अक्टूबर को लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल स्टेडियम में देखने को मिला। यहां New Zealand A vs India A के बीच 1st Unofficial Test खेला जा रहा है। इसी टेस्ट के चौथे दिन आकाश दीप ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ज़ैक गिब्सन को आईना दिखाया और एक के बाद एक लगातार तीन छक्के मारे।
ये घटना India-A की दूसरी पारी के 122वें ओवर में घटी। जैक गिब्सन लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे और उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (248 गेंदों पर 199 रन) और ध्रुव जुरेल (12 गेंदों पर 02 रन) का बड़ा विकेट न्यूजीलैंड-ए को दिला दिया था। हालांकि इसके बावजूद आकाश दीप ने उन्हें सामने देखकर अटैक किया।
आकाश ने जैक गिब्सन को दूसरी गेंद पर बेखौफ अंदाज में डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारा और फिर उनकी शॉर्ट गेंद पर फाइन लेग की तरफ छक्का लगाया। अब गिब्सन दबाव में थे। इसी बीच उन्होंने चौथी गेंद दोबारा शॉर्ट डिलीवर की। इस पर भी आकाश दीप ने तलवार की तरफ बैट चलाया और डीप मिड की तरफ छक्का मारा।
तो ऐसे आकाश दीप ने जैक गिब्सन के ओवर में छक्के की हैट्रिक पूरी की। आकाश ने 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हैं। ये वीडियो लगभग 54 सेकंड लंबा है।
Akashdeep being Akashdeep Back to back three 6s to take the lead upto 312 #INDAvsNZA https://t.co/qgkzlcJTm5
— Naina Dev (@NainaDev380254) October 26, 2026
बताते चलें कि जैक गिब्सन ने अनौपचारिक टेस्ट में इंडिया-ए के दो पारियों में 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पहली पारी में 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके और फिर दूसरी पारी में 20.1 ओवर में 80 रन देकर इतने ही विकेट हासिल किए।
मैच का हाल: India-A ने न्यूजीलैंड-ए के सामने 313 रनों का लक्ष्य रखा है। वो जीत के बेहद करीब है। न्यूजीलैंड-ए अपनी दूसरी पारी में 65 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन ही बना पाई है। इंडिया-ए को जीतने के लिए सिर्फ एक विकेट की दरकार है।