एमपीएल 2026: आईपीएल के बाद अब बतौर कप्तान 'ग्वालियर चीताज' को खिताब जिताने पर रजत पाटीदार की निगाहें

cricketnmore.com NaN days ago
Champions Again: RCB Clinch IPL 2026 Title
Champions Again: RCB Clinch IPL 2026 Title (Image Source: IANS)

RCB Clinch IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने के बाद, रजत पाटीदार अब मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 में 'ग्वालियर चीताज' की कमान संभालेंगे।

पाटीदार एक ऐसी टीम की कप्तानी करेंगे, जो 2025 में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद, फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी, लेकिन अब यह टीम इतिहास रचने को बेताब है। ग्वालियर चीताज 2026 सीजन का पहला मैच उज्जैन फाल्कंस के खिलाफ खेलेगी।

हाल के वर्षों में मध्य प्रदेश से निकले सबसे कामयाब क्रिकेटर्स में से एक, पाटीदार ने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों में शानदार तरक्की की है। मध्य प्रदेश को ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने से लेकर आईपीएल मंच पर खुद को एक लीडर के तौर पर स्थापित करने तक, दाएं हाथ के बल्लेबाज पाटीदार अब अपने जाने-पहचाने माहौल में वापस लौट रहे हैं। उनका लक्ष्य ग्वालियर चीताज को उसका पहला खिताब जिताना है।