वैभव सूर्यवंशी पर इधर IIM करेगा रिसर्च, उधर 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ा दी अपनी ऐड फीस
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की कम उम्र में इतना सफलता के पीछे वजह क्या है इसका रिसर्च IIM इंदौर करने वाला है.
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देख पूरी दुनिया हैरान रह गई. इस युवा खिलाड़ी ने अपने खेल से वर्ल्ड क्रिकेट एक गहरा छाप छोड़ा. वैभव ने IPL 2026 में अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए और ध्वस्त किए. वैभव इस सीजन 700 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. इतना ही नहीं इस युवा खिलाड़ी ने एक सीजन के सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. इस युवा खिलाड़ी की सफलता की पीछे का राज हर कोई जानना चाहता है. अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), इंदौर वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च करने वाला है. वहीं वैभव ने अपनी एड की फीस भी बढ़ा दी है.
IIM इंदौर एक बेहद दिलचस्प विषय पर रिसर्च करने जा रहा है. IIM इस बात का रिसर्च करेगा कि खेल, कला, फिल्म और अन्य क्षेत्रों में कम उम्र वाले बच्चों को इतनी असाधारण सफलता कैसे मिलती है. बचपन में उनकी कामयाबी के पीछे कौन से कारण काम करते हैं. बच्चों की सफलता में माता-पिता के अलावा कोच या शिक्षक का कितना हाथ रहता था. भारतीय प्रबंधन संस्थान की रिसर्च में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं.
इतना ही वहीं बच्चों की सफलता के पीछे सामाजिक माहौल का कितना योगदान रहता है. शोधकर्ता यह भी रिसर्च करेंगे कि बच्चों के निरंतर मेहनत, अनुशासन और अभ्यास का योगदान कितना महत्वपूर्ण है. कई युवा कलाकार या क्रिकेट लंबे समत कर स्टार बने रहते हैं. वे अपनी इस सफलता को सालों साल कैसे कायम रखते हैं और दवाब को कैसे निपटते हैं. IIM इस सभी विषय पर रिसर्च करेगा.