किंग कोहली का एक और विराट कीर्तिमान, इस खास रिकॉर्ड में की सचिन की बराबरी
tv9hindiNaN days ago
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के रन-मशीन विराट कोहली ने एक खास लिस्ट में महान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. उन्होंने ये उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे के दौरान हासिल की.
भारतीय क्रिकेट टीम के रन-मशीन विराट कोहली के बल्ले की गूंज एक बार फिर दुनिया ने सुनी. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में खेली गई उनकी शानदार पारी के दम पर उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक ख्वाब जैसा है. (PHOTO CREDIT- PTI) 1 / 5
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज और आक्रामक पारियां खेलने के मामले में महान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. लॉर्ड्स वनडे में उन्होंने 60 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे . (PHOTO CREDIT- PTI) 2 / 5
इस पारी के साथ विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 50+ रनों की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI) 3 / 5
अब विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों के नाम इस खास फेहरिस्त में 56-56 पारियां दर्ज हो चुकी हैं. जिसमें उन्होंने 100 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 50+ रन बनाए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI) 4 / 5
वहीं, रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वो 49 पारियों में ये कारनामा कर चुके हैं और चौथे नंबर पर मौजूद हैं. वहीं, एबी डीविलियर्स 54 पारियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. (PHOTO CREDIT- GETTY) 5 / 5