Rohit Sharma IPL Record: रोहित शर्मा ने जड़ा आईपीएल में अनोखा शतक, दिल्ली के खिलाफ भी रचा इतिहास

Times Now Hindi NaN days ago
Image
रोहित शर्मा (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Rohit Sharma in IPL 2026: सुपरफिट होकर आईपीएल 2026 में उतरे 39 वर्षीय रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन जारी है। रोहित ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में 35(26) रन की पारी खेली। रियान रिकल्टन और तिलक वर्मा के 18 के स्कोर पर पवेलियन लौटने के बाद रोहित ने कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ पारी को संभाला और मुश्किल से उबारते हुए 71 रन तक पहुंचाया।

ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

रोहित दुर्भाग्यशाली रहे और पिच पर पैर जमाने के बाद लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ने से चूक गए। अक्षर पटेल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे कूपर कोनोली को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया। कोलकाता के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में रोहित ने 78 रन की आतिशी पारी खेली थी। रोहित ने खाते में आईपीएल 2026 में दो मैच की दो पारी में 56.50 के औसत से 113 रन दर्ज हो गए हैं। कूपर कोनोली 2 मैच में 108 रन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

रोहित ने अपनी पारी 35 रन की पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का जड़ा। इसके साथ ही वो आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित के खाते में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 छक्के दर्ज हो गए हैं।

पूरा किया अनोखा शतक

रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 30 रन से ज्यादा की 100 या उससे ज्यादा पारियां खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये उपलब्धि विराट कोहली की हासिल कर सके थे। विराट कोहली ने आईपीएल के 19 साल के करियर में 30 या उससे ज्यादा रन की 127 पारी खेली हैं। अब उनके साथ इस स्पेशल क्लब में रोहित की एंट्री हो गई है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स ... और देखें

End of Article