Aiden Markram ने T20 World Cup में SA के लिए रचा इतिहास, रोहित शर्मा के इस खास रिकॉर्ड की भी कर ली बराबरी

cricketnmore.com NaN days ago
Aiden Markram ने T20 World Cup में SA के लिए रचा इतिहास, रोहित शर्मा के इस खास रिकॉर्ड की भी कर ली ब
Aiden Markram ने T20 World Cup में SA के लिए रचा इतिहास, रोहित शर्मा के इस खास रिकॉर्ड की भी कर ली ब (Image Source: X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम का बल्ला आग उगलता नजर आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। इस तूफानी पारी के साथ मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए इतिहास रच दिया और रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला शनिवार (14 फरवरी) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया।, जहां एडेन मार्करम ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सभी का ध्यान खींच लिया। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड बना दिया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक के नाम था, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 21 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। अब मार्करम इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।