कल कितने बजे खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच, जानिए टॉस की टाइमिंग के साथ मुकाबले की पूरी डिटेल्स

NewsNationTv NaN days ago

IND W vs ZIM W 3rd ODI : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच कितने बजे से खेला जाने वाला है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

IND W vs ZIM W 1st ODI
IND W vs ZIM W 1st ODI Photograph: (x/bcci)

IND W vs ZIM W 3rd ODI : स्मृति मंधाना की कप्तानी में इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम इन दिनों अपने ही घर में जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के अब तक 2 मुकाबले हो चुके हैं. टीम इंडिया ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है. अब इंडियन क्रिकेट टीम को इस सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर तीसरा वनडे मैच जीतना होगा. ऐसे में टीम की अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर व उपकप्तान दीप्ति शर्मा के ऊपर दारोमदार होगा, जिन्होंने दूसरे वनडे मैच में शतक लगाए थे. 

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कल यानी 28 अक्टूबर (बुधवार) को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी मैदान पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले 2 वनडे मैच भी खेले हैं, जहां जिम्बाब्वे का प्रदर्शन काफी लचर रहा है. तो आइए जानते हैं कि, इंडियन विमेंस और जिम्बाब्वे विमेंस के बीच कल होने वाला मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और इस मैच का टॉस टाइम क्या होगा. 

कितने बजे शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे का तीसरा वनडे मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मैच देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. हरमनप्रीत कौर के कप्तान छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना की कप्तानी में ये टीम इंडिया की पहली होम सीरीज है. इसके साथ ही मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली वनडे सीरीज भी खेल रही है. इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच शाम को नहीं बल्कि दोपहर में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. ऐसे में कल दोपहर दो बजे से दोनों टीमों के बीच धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा.

कितने बजे होगा भारत-जिम्बाब्वे का तीसरा वनडे मैच का टॉस

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत की कप्तान स्मृति मंधाना और जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो मैदान पर टॉस के लिए आएंगी. ये दोनों कप्तान इस मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर दोपहर डेढ़ बजे आएंगी. क्योंकि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मैच का टॉस 1:30 बजे होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने चाहेगी और दूसरे टी20 की तरह जिम्बाब्वे के सामने बड़ा स्कोर सेट करना चाहेगी.

इस चैनल पर देखें भारत-जिम्बाब्वे का तीसरा मुकाबला

भारतऔर जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी. इस मैच का फ्री में प्रसारण आप फ्री डिश टीवी पर देख पाएंगे, जहां डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. 

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड

स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, रेणुका ठाकुर .