IND vs NZ : कल कितने बजे खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच, जानिए टॉस का समय
IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज कुल दो मैच खेल लिए हैं. इस सीरीज में दो जीत के साथ टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं. अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला होने वाला है. इस मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा. ये मुकाबला हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जाने वाला है.
उससे पहले फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा. इस मैच का टॉस करने बजे होगा. इसके साथ-साथ हम आपको बताएंगे कि, भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग आपको कहां देखने के लिए मिलेगी. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
🏏 भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20I मुकाबले में होगी रोमांचक भिड़ंत। 🔥
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 25, 2026
LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺#TeamIndia#NZvIND@BCCI@ShreyasIyer15@ICCpic.twitter.com/5FI4L9J8ES
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कितने बजे शुरू होगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच शाम को नहीं बल्कि दोपहर में होगा. ये मुकाबला न्यूजीलैंड में भले ही शाम में खेला जाएगा बल्कि भारत में इस मैच की शुरुआत दोपहर में होगी. क्योंकि जब न्यूजीलैंड में रात होगी, तब भारत में दोपहर हो रही होगी. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कितने बजे होगा टॉस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा टी20 मैच 12:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले ही टॉस होगा. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंचेगा और इस मुकाबले का टॉस दोपहर 12 बजे होगा. वहीं इस मुकाबले में टॉस जीतकर कौन पहले बॉलिंग या बैटिंग करेगा, ये तो तभी साफ होगा, जब भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टॉस के समय फैसला लेंगे.
𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐘 𝐃𝐎𝐄𝐒𝐍’𝐓 𝐑𝐄𝐏𝐄𝐀𝐓, 𝐈𝐓 𝐆𝐄𝐓𝐒 𝐑𝐄𝐖𝐑𝐈𝐓𝐓𝐄𝐍! 🔥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 25, 2026
From Virat Kohli’s iconic MCG heist to Tilak Varma’s clutch Christchurch masterclass, India’s match-winners keep raising the bar! ✨
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I on 27th… pic.twitter.com/GOpR9VDUzv
कहां देंखे भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. सोनी 3 और सोनी 1 पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और उसकी वेबसाइट पर की जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाने वाला है, जहां आप फ्री डिश टीवी पर इस मुकाबले को देख सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.