सिर पर IPL ट्रॉफी रखकर नाचे Krunal Pandya और Virat Kohli ने भी लगाए ठुमके, आप भी देखिए ये मज़ेदार VIDEO

cricketnmore.com NaN days ago

क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो IPL 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद जमकर नाचते दिखे हैं।

सिर पर IPL ट्रॉफी रखकर नाचे Krunal Pandya और Virat Kohli ने भी लगाए ठुमके, आप भी देखिए ये मज़ेदार VI
सिर पर IPL ट्रॉफी रखकर नाचे Krunal Pandya और Virat Kohli ने भी लगाए ठुमके, आप भी देखिए ये मज़ेदार VI (Image Source: Google)

Krunal Pandya And Virat Kohli Dance: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल (IPL 2026 Final) बीते रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कैप्टेंसी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम (Royal Challengers Bengaluru) ने 18 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 5 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि RCB ने अपना दूसरा IPL टाइटल जीता है जिसकी खुशी में टीम के सीनियर खिलाड़ी जैसे क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने तो टीम होटल में भी जमकर डांस किया।

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, RCB ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 33 सेकंड का वीडियो साझा किया है जिसमें क्रुणाल पांड्या सिर पर IPL ट्रॉफी रखकर टीम होटल में नाचते दिखे हैं। यहां कुछ ही देर बाद विराट कोहली भी उन्हें जॉइन करते हैं और फिर ये दोनों मिलकर होटल में ही जमकर डांस करते हैं। आप ये मज़ेदार वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि क्रुणाल पांड्या ने अपने IPL करियर का पांचवां टाइटल जीता है, वहीं दूसरी तरफ विराट के करियर का ये दूसरा टाइटल है। इन दोनों ने साल 2026 के फाइनल में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान भी दिया। क्रुणाल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट झटका, वहीं विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 75 रनों की मैच विनिंग इनिंग खेली।

खास बात तो ये है कि इस पूरे टूर्नामेंट में ही विराट और क्रुणाल ने टीम के लिए लगभग हर मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। IPL19 में विराट के बैट से 16 मैचों में 56.25 की औसत और 165.84 की स्ट्राइक रेट से 675 रन निकले। वहीं दूसरी तरफ क्रुणाल ने 16 मैचों में 226 रन ठोके और 14 विकेट निकाले।

सबसे जरूर बात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जिन्होंने IPL के शुरुआती 17 साल में एक भी टाइटल नहीं जीता था, उन्होंने लगातार दो सीजन अपने नाम कर लिए हैं। रजत पाटीदार की कैप्टेंसी में एक अलग RCB देखने को मिली है, जिन्होंने ना सिर्फ साल 2025 में अपना पहला टाइटल जीता, वहीं साल 2026 में अपना टाइटल डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के बड़े रिकॉर्ड (IPL में लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली टीम) की बराबरी की।