CSK पर जमकर भड़के अश्विन, बोले- '14-14 करोड़ में दो खिलाड़ियों को खऱीदने की बजाय....'

cricketnmore.com NaN days ago
CSK पर जमकर भड़के अश्विन, बोले- '14-14 करोड़ में दो खिलाड़ियों को खऱीदने की बजाय....'
CSK पर जमकर भड़के अश्विन, बोले- '14-14 करोड़ में दो खिलाड़ियों को खऱीदने की बजाय....' (Image Source: Google)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली टीमों में से एक पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स रही। टीम की शुरुआत इस सीज़न में बहुत खराब रही और वो शुरुआती मैच जीतने में नाकाम रही। हालांकि, टीम ने जल्द ही अपनी लय हासिल कर ली और टूर्नामेंट के मध्य में कुछ जीतें हासिल करके अपनी उम्मीदों को अंत तक जिंदा रखा लेकिन टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई और आठवें स्थान पर रही।

टूर्नामेंट में खेले गए 14 मैचों में उन्होंने छह मैच जीते और आठ हारे। इस सीजन में भी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कई दिग्गजों ने उनके टीम कॉम्बिनेशन और ऑक्शन रणनीति पर सवाल उठाए और अब भारत के पूर्व क्रिकेटर और सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने भी टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ऑक्शन में की गई गलतियों को भी उजागर किया।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, "ऑक्शन की रणनीतियों पर फिर से काम करने की ज़रूरत है। दो टीमों ने वेंकटेश अय्यर और जेसन होल्डर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा और फ़ाइनल तक पहुंचीं। 14-14 करोड़ रुपये में दो खिलाड़ियों को खरीदने के बजाय, उन्हें इन दोनों खिलाड़ियों को खरीदना चाहिए था ताकि उन्हें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही तालमेल मिल सके। वो एक टीम के तौर पर एकजुट नहीं हो पाए और उन्हें अपनी-अपनी भूमिकाओं को लेकर भी स्पष्टता की कमी का सामना करना पड़ा।"