अफगानिस्तान टेस्ट के लिए अनिल कुंबले ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, प्रसिद्ध कृष्णा नहीं इस युवा गेंदबाज को दिया मौका

cricketnmore.com NaN days ago
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए अनिल कुंबले ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, प्रसिद्ध कृष्णा नहीं इस युवा गेंदबा
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए अनिल कुंबले ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, प्रसिद्ध कृष्णा नहीं इस युवा गेंदबा (Image Source: Google)

कुंबले ने टीम में दो स्पिनरों को शामिल करने की सलाह दी है। उनके अनुसार कुलदीप यादव और हर्ष दुबे को अंतिम एकादश में जगह मिलनी चाहिए। कुंबले का मानना है कि कुलदीप को किसी भी हाल में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए, जबकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष दुबे दूसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।

सबसे बड़ा सरप्राइज उन्होंने तेज गेंदबाजी विभाग में दिया। कुंबले ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को मौका देने की बात कही। उनका मानना है कि अगर टीम मैनेजमेंट ने गुरनूर को स्क्वाड में चुना है तो उन्हें खेलने का मौका भी मिलना चाहिए।

स्टार स्पोर्ट्स के शो 'फॉलो द ब्लूज़' पर बात करते हुए कुंबले ने कहा कि

मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार नई गेंद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल करने का समर्थन किया। कुंबले का मानना है कि नीतीश को सिर्फ बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाजी विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

नंबर-3 बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी कुंबले ने अपनी राय रखी। चेतेश्वर पुजारा के बाद इस स्थान पर कई खिलाड़ियों को आजमाया गया है, लेकिन कोई भी पूरी तरह अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया। ऐसे में कुंबले ने देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर मौका देने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इस सीजन आईपीएल में भी अपनी क्षमता दिखाई।

दिलचस्प बात यह रही कि कुंबले ने ध्रुव जुरेल को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी। उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-6 पर रखा है, जिससे टीम को अतिरिक्त स्पिन गेंदबाजी विकल्प भी मिल सके। वहीं उनकी सलामी जोड़ी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल हैं।

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए अनिल कुंबले की भारतीय प्लेइंग XI:
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज