रणजी में हिट और IPL 2026 में फ्लॉप, केएल राहुल लगातार दूसरे मैच में रहे नाकाम
KL Rahul Flop Show: IPL 2026 में केएल राहुल का खराब फार्म जारी है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे मैच में भी वह बुरी तरह फ्लाप रहे और मात्र 1 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने. इससे पहले लखनऊ के खिलाफ भी राहुल अपना खाता नहीं खोल पाए थे. दो मैचों में उनके नाम सिर्फ 1 रन है.
Highlights
KL Rahul Flop Show: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल का खराब फॉर्म लगातार जारी है. दूसरे मैच में भी उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राहुल पहले ही ओवर में आउट होकर वापस लौट गए. इस मैच में राहुल ने अपनी पारी में तीन गेंदों का सामना किया और वह मात्र एक रन ही बना सके. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे.
दीपक चाहर ने किया अपना शिकार
मुंबई के लिए इस मैच में ट्रेंट बोल्ट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. उनकी जगह तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गेंदबाजी की शुरुआत की और उन्होंने ही दिल्ली को पहला झटका दिया. केएल राहुल लेग स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे. राहुल ने वाइड जा रही गेंद को फ्लिक करने का प्रयास किया था. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे की तरफ गई जिसे विकेटकीपर रेयान रिकेल्टन ने लपक लिया.
What the hell is happening with KL Rahul? 😳
— Mention Cricket (@MentionCricket) April 4, 2026
He got out for a duck in the previous match, and today he managed just 1 run before getting dismissed again.
A really poor start to IPL 2026 for KL Rahul, big concerns early in the season.pic.twitter.com/jFcN6a3reK
मुंबई के खिलाफ पहली बार सिंगल डिजिट पर आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ केएल राहुल का पिछला रिकार्ड काफी शानदार रहा है. इस मुकाबले से पहले मुंबई के खिलाफ राहुल ने 20 पारियों में 976 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और 6 फिफ्टी भी निकली थी. आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब राहुल मुंबई के खिलाफ सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हुए हैं. इससे पहले वह कभी भी इतने कम स्कोर पर मुंबई के खिलाफ आउट नहीं हुए थे.
विराट कोहली के रिकार्ड के बेहद करीब
मुंबई के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है. विराट के मुंबई के खिलाफ 35 पारियों में 980 रन हैं. राहुल अब विराट के इस रिकार्ड से सिर्फ 3 रन पीछे हैं और खास बात यह है कि राहुल ने विराट से 14 कम पारियां खेली हैं. राहुल अगर इस मैच में चार रन बना लेते तो वह विराट कोहली से आगे निकल जाते.
पहले मैच में शमी ने किया था आउट
दिल्ली कैपिटल्स के पहले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ तो केएल राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. मोहम्मद शमी ने राहुल को पारी की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था. आईपीएल से पहले रणजी ट्राफी में राहुल ने खूब रन बनाए थे लेकिन इस टूर्नामेंट में अब तक वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआती दो मैचों में वह कुल मिलाकर सिर्फ एक ही रन बना पाए हैं.