DC vs MI, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, सूर्यकुमार यादव आज मुंबई के कप्तान; देखें प्लेइंग 11

Punjabkesari.in NaN days ago
Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में शनिवार 4 अप्रैल को Mumbai Indians और Delhi Capitals के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खास बात यह है कि आज मुंबई की कप्तानी Suryakumar Yadav कर रहे हैं, ऐसे में सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 36
मुंबई जीता: 20
दिल्ली जीता: 16

पिच और मौसम रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। मौसम की बात करें तो हल्की बारिश की संभावना जरूर है, लेकिन मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पूरा मुकाबला होने के आसार हैं।

प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।