बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करेगा प्रेमदासा स्टेडियम की पिच? जहां खेला जाएगा IND vs PAK मैच
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि मैच के दौरान आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी.
IND vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई है. दोनों ही टीमों ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की हैं. ऐसे में इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-ए में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी. तो आइए भारत-पाक मैच से पहले जान लेते हैं कि रविवार को खेले जाने वाले इस मैच के दौरान प्रेमदासा स्टेडियम की पिच कैसा बर्ताव करेगी?
कैसी रहेगी आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच?
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. इस मैदान पर शुरुआत से ही तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता हैं यह विकेट और धीमा होता जाता है और शॉट्स लगाने मुश्किल होते जाते हैं. रात के मुकाबलों में यहां ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है. इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं.
आर.प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक कुल 62 T20I मैच खेले गए हैं. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम ने 35 मुकाबले जीते हैं. वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 148 रनों का रहा है.
Total Matches: 62
Matches won batting 1st: 26
Matches won batting 2nd: 35
Average 1st innings Score: 148 runs
कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?
रविवार को कोलंबो में बारिश की आशंका है, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच प्रभावित हो सकता है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, संडे को कोलंबो में 94% बारिश की संभावना है, जिसका असर मैच पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और तब बारिश की प्रिडिक्शन लगभग 50% के करीब है.
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है. तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 75% है.