Manav Suthar ने बनाया गजब रिकॉर्ड, 131 साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे हुआ ऐसा
भारत के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 26 साल के सुथार ने बुधवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में काउंटी डिवीजन वन मुकाबले में ग्लैमॉर्गन के खिलाफ वार्विकशायर दोनों पारियों में कोई रन नहीं दिया और 3 विकेट हासिल किए।
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी गेंदबाज ने एक मैच की दोनों पारियों में बिना कोई रन दिए विकेट लिए हैं। सुथार ने यह तीनों विकेट बल्लेबाजों को बोल्ड कर के लिए। इस मुकाबले में ज्यादातर विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए और सुथार ने पहली पारी में सिर्फ तीन गेंदें फेंकीं और नंबर 11 के बल्लेबाज़ मीर हमजा को आउट किया। दूसरी पारी में वह 24वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए और उसने मेडन ओवर के साथ शुरुआत की। अपने दूसरे ओवर में, सुथार ने चार गेंदों के अंदर ही विकेट-कीपर क्रिस कुक और नंबर 10 के बल्लेबाज जेमी मैकल्रॉय को आउट कर दिया।
इससे पहले इंग्लैंड के शुरुआती दौर के खिलाड़ी टॉम हेवर्ड ने 1895 में ओवल में सरे के खिलाफ लीसेस्टरशायर के लिए खेलते हुए दो पारियों में छह गेंदों पर बिना कोई रन दिए तीन विकेट लिए थे। अब 131 साल बाद यह खास कीर्तिमान देखने को मिला है।
What a spell
— Bears (@WarwickshireCCC) September 9, 2026
#YouBears pic.twitter.com/uEnQTrFixs