T20 World cup: 'सबका शुक्रगुजार हूं...' क्या अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप से आउट हुए? इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई धड़कनें

Hari Bhoomi NaN days ago

Abhishek Sharma Instagram post: अभिषेक शर्मा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की अटकलें तेज कर दी हैं। अभिषेक पेट में इंफेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे।

अभिषेक शर्मा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से उनके टी20 विश्व कप से बाहर होने की अटकलें लगने लगीं।

  • Published: 13 Feb 2026, 10:07 AM IST
  • Last Updated: 13 Feb 2026, 10:07 AM IST

Abhishek Sharma Instagram post: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर अटकलें तेज हो गईं। दरअसल, अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया, जिसके बाद उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की चर्चा शुरू हो गई। उन्होंने लिखा कि इस मुश्किल समय में फैंस का प्यार और सपोर्ट उनके लिए बेहद खास रहा।

25 साल के अभिषेक हाल ही में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ ग्रुप मैच में नहीं उतरे थे। टीम मैनेजमेंट ने साफ किया कि उन्हें पेट में संक्रमण की समस्या थी और एहतियात के तौर पर आराम दिया गया था। पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने वाले अभिषेक की गैरमौजूदगी टीम को जरूर खली थी। हालांकि अब तक बीसीसीआई या टीम मैनेजमेंट की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिसमें कहा गया हो कि वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 

अभिषेक के पोस्ट से अटकलें तेज
टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा और नामीबिया मैच से बाहर रखना सिर्फ सावधानी भरा फैसला था, ताकि आगे के अहम मुकाबलों में वह पूरी तरह फिट होकर उतर सकें।

अभिषेक अमेरिका के खिलाफ मैच में उतरे थे लेकिन पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए थे। उस मैच के दौरान भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद टीम अगले मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंचीं थी, जहां कोच गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों के लिए डिनर होस्ट किया था, इसमें अभिषेक भी शामिल हुए थे लेकिन इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तबीयत ठीक होने के बाद वो टीम से जुड़ गए थे और नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में भी नजर आए थे।