वाशिंगटन सुंदर हुए बाहर, जानें कैसी होगी तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन

Times Now Hindi NaN days ago
Image
भारत और इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला रोहित शर्मा के लिए भी काफी अहम है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा, क्योंकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को खारिज कर दिया। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और यह मुकाबला तय करेगा कि टीम इंडिया टी20 सीरीज में हार का बदला ले पाएगी या नहीं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है और वह इसके लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारना चाहेगी। पहले वनडे के मैच विनर वाशिंगटन सुंदर इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं और सबसे बड़ा सवाल है कि उनकी जगह कौन लेगा? सुंदर ने पहले वनडे में नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

टीम इंडिया के पास है क्या विकल्प

दूसरे मुकाबले में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को मौका मिला था, जबकि केएल राहुल को बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि, ईशान किशन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और 8 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में ईशान किशन की जगह केएल राहुल को दोबारा मौका मिल सकता है।

टीम इंडिया के पास एक अन्य विकल्प है कि वह अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरे। दूसरे मुकाबले में टीम जिस तरह से अच्छी शुरुआत के बावजूद 233 रन के स्कोर पर ढेर हुई थी, तो टीम मैनेजमेंट इस पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो किशन और राहुल दोनों प्लेइंग इलेवन में शामिल रह सकते हैं। ईशान किशन को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिल सकता है।

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI Against England)

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और गुरनूर ब्रार।

समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें

End of Article