Faf du Plessis ने चुनी CSK-RCB की All Time Combined XI, CSK के 7 खिलाड़ी शामिल; RCB के दिग्गज गेंदबाज़ को नहीं दी जगह
फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑल टाइम कंबाइंड इलेवन का चुनाव किया है। इस टीम में उन्होंने CSK के 7 खिलाड़ी शामिल किए हैं।
Faf du Plessis Picks His All Time Combined CSK-RCB XI: साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेट फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने अपनी ऑल टाइम सीएसके-आरसीबी की कंबाइंड इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस टीम में उन्होंने खुद को जगह नहीं दी है, जबकि वो आईपीएल टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों का लंबे समय तक हिस्सा रह चुके हैं।
CSK के 7 खिलाड़ी किए टीम में शामिल: फाफ डु प्लेसिस ने सीएसके-आरसीबी की अपनी ऑल-टाइम कंबाइंड इलेवन में चेन्नई सुपर किंग्स के कुल 7 खिलाड़ी चुने हैं। उन्होंने सीएसके टीम का हिस्सा रहे, मुरली विजय, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन और जोश हेजलवुड को चुना है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड आईपीएल में मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं।
RCB के इन खिलाड़ियों को दी जगह: फाफ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से कुल पांच खिलाड़ी चुने हैं, जो कि कोई और नहीं बल्कि यूनिवर्स बॉस
RCB के महान बॉलर को नहीं किया शामिल: शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन फाफ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज गेंदबाज़ युवजेंद्र चहल को अपनी टीम में नहीं चुना है, जो कि आरसीबी के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 113 आईपीएल में आरसीबी के लिए 139 विकेट झटके हैं। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज़ आरसीबी के लिए 100 या उससे ज्यादा विकेट हासिल नहीं कर पाया है।
The meets the @faf1307 picks his all-time combined CSK x RCB XI
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2026
Who makes it into your XI? #TATAIPL 2026 #RCBvCSK | SUN, 5 APR, 6:30 PM pic.twitter.com/tETVxZrnSB
फाफ डु प्लेसिस द्वारा चुनी हुई सीएसके-आरसीबी की कंबाइंड इलेवन: क्रिस गेल, मुरली विजय, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड।