कौन है दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में आकाश चोपड़ा का नाम है शामिल

NewsNationTv NaN days ago

Top-5 Run Getter In Duleep Trophy : आइए इस आर्टिकल में आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

top 5 most run getter in duleep trophy wasim jaffer and aakash chopra include in list
दलीप ट्रॉफी Photograph: (AI)

Top-5 Run Getter In Duleep Trophy : भारत के प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट 'दलीप ट्रॉफी' का इतिहास बेहद शानदार रहा है, जहां कई दिग्गज बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया है. मौजूदा समय में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए. खासतौर पर ईशान किशन की तारीफ होनी चाहिए, जिन्होंने 270 रन बोर्ड पर लगाए. मगर, क्या आप जानते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में एक ऐसा नाम भी शामिल है, जो आज अपनी कमेंट्री से फैंस के दिलों पर राज करता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा की, जो दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की एलीट लिस्ट में शामिल हैं. आइए डालते हैं दलीप ट्रॉफी के इतिहास के उन टॉप-5 बल्लेबाजों पर नजर...

5- आकाश चोपड़ा

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आकाश चोपड़ा का नाम पांचवें नंबर पर आता है. आकाश चोपड़ा ने 1997 से 2011 के बीच 24 मुकाबले खेले, जिसकी 43 पारियों में उन्होंने 53.27 के औसत से 1918 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. वह एक बार शून्य पर आउट हुए.

4- अजय शर्मा

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अजय शर्मा का नाम चौथे स्थान पर आता है. इस खिलाड़ी ने 19084 से 1997 के बीच दलीप ट्रॉफी में 57.67 के औसत से 1961 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 9 अर्धशतक लगाए. वह 4 बार शून्य पर भी आउट हुए. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 202 रनों का रहा.

3- अंशुमान गायकवाड़

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरा नाम अंशुमान गायकवाड़ का है. अंशुमान ने 1974 से 1987 के बीच दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में 26 मुकाबले खेले, जिसकी 42 पारियों में उन्होंने 52.73 के औसत से 2004 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 4 अर्धशतक लगाए. वह 2 बार शून्य पर भी आउट हुए. अंशुमान का हाईएस्ट स्कोर 216 रनों का रहा.

2- विक्रम राठौर

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विक्रम राठौर का नाम दूसरे स्थान पर आता है. राठौर ने 1993 से 2002 के बीच 25 मुकाबले खेले, जिसकी 45 पारियों में उन्होंने 51.47 के औसत से 2265 रन बनाए हैं. उन्होंने 6 शतक और 11 अर्धशतक लगाए. वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए. वहीं, उनका हाईएस्ट स्कोर 249 रनों का रहा.

1- वसीम जाफर

वसीम जाफर के नाम दलीप ट्रॉफी के इतिहास मेंं सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. जाफर ने 1997  से 2013 के बीच 30 मुकाबले खेले, जिसकी 54 पारियों में उन्होंने 55.32 के औसत से 2545 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 13 अर्धशतक लगाए. इस दौरान वह 3 बार शून्य पर भी आउट हुए. वसीम जाफर का दलीप ट्रॉफी में हाईएस्ट स्कोर 270+ रनों का रहा.

दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज करियर अवधि मैच पारियां रन औसत शतक अर्धशतक 0 पर आउट सर्वोच्च स्कोर
🥇 1 वसीम जाफर 1997–2013 30 54 2545 55.32 8 13 3 270+
🥈 2 विक्रम राठौर 1993–2002 25 45 2265 51.47 6 11 1 249
🥉 3 अंशुमान गायकवाड़ 1974–1987 26 42 2004 52.73 9 4 2 216
4 अजय शर्मा 1984–1997 1961 57.67 7 9 4 202
5 आकाश चोपड़ा 1997–2011 24 43 1918 53.27 6 8 1 205*