Shan Masood ने मारा तीर जैसा सीधा शॉट, Injured होने से बाल-बाल बचे Umpire Chris Gaffaney; देखें VIDEO
PSL 2026 के 11वें मुकाबले में शान मसूद ने एक तीर जैसा सीधा शॉट खेला जिससे अंपायर क्रिस गैफनी बेहद बुरी तरह चोटिल होने से बाल-बाल बचे।
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) का 11वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 03 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था जहां मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) के अनुभवी बल्लेबाज़ शान मसूद (Shan Masood) ने लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के खिलाफ महज़ 18 गेदों पर 7 चौके और 1 छक्का ठोककर 44 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उनके एक बेहद ही ताकतवर शॉट से अंपायर क्रिस गैफनी (Chris Gaffaney) बुरी तरह चोटिल होने वाले थे।
दरअसल, ये पूरी घटना मुल्तान सुल्तान्स की इनिंग के 7वें ओवर में घटी। लाहौर कलंदर्स के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ सिकंदर रज़ा करने आए थे जिसकी दूसरी गेंद पर शान मसूद ने एक तीर जैसा सीधा शॉट मारा। यहां शान ने अपने शॉट में भरपूर ताकत लगाई थी जिस वज़ह से वो बॉल उनके बैट से टकराने के बाद किसी गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ गई।
इसी बीच नॉन स्ट्राइकरएंड पर खड़े अंपायर क्रिस गैफनी की तो एक पल के लिए सांसे ही रुक गई क्योंकि वो बॉल उनके सिर के बेहद ही पांस से गुजरी थी। बता दें कि अंपायर क्रिस गैफनी ने शान के शॉट को देखकर तुरंत ही रिएक्ट किया था और वो अपनी हाएं और झुककर जमीन पर गिर गए। यही वज़ह है वो एक बेहद ही भयंकर चोट से बाल-बाल बच गए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
लाहौर कंलदर्स ने जीता मुकाबला: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर टीम के कैप्टन शाहीन अफरीदी ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी इनिंग के 13 ओवर (बारिश के कारण ओवर कम हुए) में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। लाहौर कलंदर्स के लिए सलामी बल्लेबाज़ मुहम्मद नईम ने 28 गेंदों पर 60 रनों की तूफानी पारी खेली।
A brutal shot from Shan Masood, Chris Gaffaney escapes by the barest of margins.
— Sheri. (@CallMeSheri1_) April 3, 2026
pic.twitter.com/3bdbyBZLJM
यहां से अब ये मुकाबला जीतने के लिए मुल्तान सुल्तान्स की टीम को 186 रनों का लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन वो अपने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन ही जोड़ पाए और इस तरह वो 20 रनों से ये मुकाबला गंवा बैठे। जान लें कि मुल्तान सुलतान्स के लिए कैप्टन एश्टन ने सर्वाधिक रन ठोके और 22 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली। हालांकि आखिर में उनकी इस पूरी मेहनत पर पानी फिर गया।