डकेट का शतक, बेथेल और रूट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रन का लक्ष्य

cricketnmore.com NaN days ago
डकेट का शतक, बेथेल और रूट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रन का लक्ष्य
डकेट का शतक, बेथेल और रूट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रन का लक्ष्य (Image Source: IANS)

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। लॉर्ड्स में वनडे फॉर्मेट में यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने बेन डकेट और जैकब बेथेल आए। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत और दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 30.1 ओवर में 192 रन की साझेदारी की। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से वनडे में पहले विकेट की ये सबसे बड़ी साझेदारी है।

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेथेल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। बेथेल 93 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए।