T20 WC 2026: Hardik Pandya ने बनाया गजब वर्ल्ड रिकॉर्डस, क्रिस गेल-विराट कोहली की बराबरी की
टी-20 इंटरनेशनल में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ जाएंगे। उन्होंन इस पोजिशन पर आठवां पचास प्लस स्कोर बनाकर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर की बराबकी की।
Most 50+ Scores in T20I
— (@Shebas_10dulkar) February 12, 2026
(While batting at No.5 or Lower)
8 times - Hardik Pandya*
8 times - David Miller
7 times - Mohd Nabi
7 times - Rovman Powell
7 times - Dasun Shanaka#T20WorldCup2026
वर्ल्ड कप में भी किया कमाल
टी-20 वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। इस पोजिशन ने तीसरा पचास प्लस स्कोर बनाकर मार्कस स्टोइनिस और शोएब मलिक की बराबरी की।
कोहली-गेल की बराबरी
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार एक मैच में पचास या उससे ज्यादा रन औऱ एक या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने दूसरी बार यह कारनामा कर क्रिस गेल, विराट कोहली, जैस कैलिस औऱ सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों की बराबरी की।
50+ Scores and Takes a Wicket in T20 World Cup Match Most Times
— CricBeat (@Cric_beat) February 12, 2026
4 - Shane Watson
2 - Sanath Jayasuriya
2 - Jacques Kallis
2 - Shahid Afridi
2 - Chris Gayle
2 - Virat Kohli
2 - Sean Williams
2 - David Wiese
2 - Hardik Pandya*#INDvNAM#T20WorldCup2026 pic.twitter.com/1oRMPFUTfy
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई।