ENG vs NZ: Joe Root इतिहास रचने से 57 रन दूर, टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में एक क्रिकेटर ही कर पाया है ऐसा
रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 163 मैच की 298 पारियों में 51.07 की औसत से 13943 रन बनाए हैं। अगर वह 57 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। 149 साल के इतिहास में फिलहाल यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही कर पाए हैं, जिनके नाम 200 टेस्ट की 329 पारियों में 15921 रन दर्ज हैं।
हालांकि रूट पूर्व भारतीय बल्लेबाज के मुकाबले ज्यादा पारियों में 14000 टेस्ट रन के आंकड़े तक पहुंचेगे। तेंदुलकर ने 279 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
टेस्ट क्रिकेट में 1500 चौके
रूट ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 1492 चौके जड़े हैं। आठ चौके जड़ते ही वह इस फॉर्मेट में 1500 या उससे ज्यादा चौके पूरे करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग ही ऐसा कर पाए हैं।
चंद्रपॉल को भी पछाड़ने का मौका
रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में शिवनारायण चंद्रपॉल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज हैं। एक अर्धशतक जड़ते ही वह इस लिस्ट में चंद्रपॉल से आगे निकल जाएंगे। 68 अर्धशतक के तेंदुलकर पहले नंबर पर काबिज हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स र्यू, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग।