ज्यादा बोला तो धज्जियां उड़ा दूंगा, IND-PAK मैच से पहले हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी को लताड़ा

Prabhat Khabar NaN days ago

Harbhajan Singh Slams Tanvir Ahmed: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी तनवीर अहमद की क्लास लगा दी है. ILT20 के दौरान शुरू हुए विवाद पर भजी ने खरी-खोटी सुनाते हुए 'धज्जियां उड़ाने' की चेतावनी दी. हरभजन के अनुसार, तनवीर जैसे कम अनुभव वाले खिलाड़ी सस्ते चैनलों पर बैठकर केवल ड्रामा करते हैं. जानिए भजी के गुस्से की पूरी कहानी

Harbhajan Singh Slams Tanvir Ahmed Before Ind vs Pak T20 World Cup

Harbhajan Singh Slams Tanvir Ahmed: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले माहौल गरमाता दिख रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी तनवीर अहमद पर बुरी तरह भड़क गए हैं. सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में हरभजन ने तनवीर की जमकर क्लास लगाई है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब तनवीर अहमद ने हरभजन सिंह पर यह आरोप लगाया कि वह हमेशा पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं. इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए हरभजन ने उन्हें अपनी हद में रहने की सख्त चेतावनी दी है.

इंटरव्यू लेने पर शुरू हुआ विवाद

हरभजन सिंह ने अपने वीडियो में इस पूरे मामले की जड़ के बारे में विस्तार से बताया है. उनके अनुसार, यह घटना उस समय की है जब वह यूएई में इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के दौरान एक ब्रॉडकास्टर के रूप में काम कर रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार, एक मैच के दौरान पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक ने तीन विकेट झटके थे और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया था. हरभजन ने बताया कि एक ब्रॉडकास्टर होने के नाते उनकी जिम्मेदारी थी कि वह उस्मान तारिक का इंटरव्यू लें और उनसे सवाल पूछें.

धज्जियां उड़ाने की दी खुली चेतावनी

हरभजन सिंह ने बहुत ही कड़े शब्दों में तनवीर को फ्यूचर के लिए चेतावनी दी है. उन्होंने गुस्से में कहा कि अगली बार अगर ऐसी बकवास की, तो वह उनकी धज्जियां उड़ा देंगे. हरभजन ने स्पष्ट किया कि 5 मैच खेलने वाले और 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी के बीच यही संस्कार का अंतर होता है. उन्होंने तनवीर को अपना रास्ता नापने और भारतीय क्रिकेटरों का नाम दोबारा न लेने की सलाह देते हुए कहा कि वह फालतू की बयानबाजी बंद करें वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें.

तनवीर अहमद को बताया तुच्छ इंसान

हरभजन सिंह ने तनवीर अहमद की टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें ‘तुच्छ इंसान’ (petty human being) करार दिया. हरभजन के अनुसार, वह यह भी नहीं जानते कि तनवीर अहमद कौन हैं. हरभजन ने कहा कि तनवीर ने पाकिस्तान के लिए महज 3-4 मैच खेले हैं, लेकिन वह व्यवहार ऐसा करते हैं जैसे कि वह इमरान खान, वसीम अकरम या वकार यूनुस हों. उन्होंने आगे कहा कि तनवीर जैसे लोग सिर्फ सस्ते चैनलों पर बैठकर बकवास करना जानते हैं और उन्हें बात करने की तमीज तक नहीं है.

दोहरा रवैया अपनाने का लगाया आरोप

हरभजन सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि अगर वह पाकिस्तानी खिलाड़ी का इंटरव्यू नहीं लेते, तो यही लोग उन पर भेदभाव का आरोप लगाते. हरभजन के अनुसार, तनवीर ने यह दावा किया था कि हरभजन जहां भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को देखते हैं, उनके पीछे घूमने लगते हैं. भजी ने पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान के महान क्रिकेटरों ने कभी ऐसी बातें नहीं कीं और वे बहुत सम्मानित हैं, लेकिन तनवीर जैसे खिलाड़ी जिन्होंने जीवन में कुछ हासिल नहीं किया, वे केवल विवाद पैदा करना चाहते हैं.