सबसे तेज 1000 रन… साई सुदर्शन ने तोड़ दिया IPL का महारिकॉर्ड, इस लिस्ट में बने नंबर-1
tv9hindiNaN days ago
गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर साई सुदर्शन ने आईपीएल में एक और यादगार पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 211 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा. इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक यादगार पारी खेली. शुभमन गिल की चोट के कारण गैरमौजूदगी में साई सुदर्शन ने टीम की बल्लेबाजी की कमान संभाली और तेज रफ्तार से रन बनाने का कमाल दिखाया. (PHOTO CREDIT- PTI) 1 / 5
211 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए साई सुदर्शन ने सिर्फ 44 गेंदों पर 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उन्होंने 165.90 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और बड़े रन चेज में टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. (PHOTO CREDIT- PTI) 2 / 5
इस शानदार पारी के दौरान साई सुदर्शन ने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने बतौर ओपनर आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए. खास बात यह है कि वह आईपीएल में ओपनर के रूप में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI) 3 / 5
साई सुदर्शन ने यह उपलब्धि सिर्फ 20 पारियों में हासिल की, जो लेंडल सिमंस के रिकॉर्ड से भी बेहतर है. सिमंस को यह मुकाम हासिल करने में 23 पारियां लगी थीं. इस तरह सुदर्शन ने 3 पारियां कम खेलकर रिकॉर्ड तोड़ दिया. (PHOTO CREDIT- PTI) 4 / 5
साई सुदर्शन की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी उठाई और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. पारी की शुरुआत में साई सुदर्शन ने युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के साथ पहले विकेट के लिए 78 रनों की तेज साझेदारी की. (PHOTO CREDIT- PTI) 5 / 5