NAM vs SA: साउथ अफ्रीका ने पहले ODI में नामीबिया को 99 रन से रौंदा, डेब्यू मैच में Jordan Harman ने लूटी महफिल

cricketnmore.com NaN days ago
NAM vs SA: साउथ अफ्रीका ने पहले ODI में नामीबिया को 99 रन से रौंदा, डेब्यू मैच में Jordan Harman ने लूटी महफिल
NAM vs SA: साउथ अफ्रीका ने पहले ODI में नामीबिया को 99 रन से रौंदा, डेब्यू मैच में Jordan Harman ने लूटी महफिल (NAM vs SA: South Africa ने पहले ODI में Namibia को 99 रन से हराया, Jordan Harman ने डेब्यू में ठोके 150 रन)

नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (9 सितंबर) को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर मेहमान टीम ने 348 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए 24 वर्षीय डेब्यूडेंट सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने अपने पहले ही वनडे में शतक जड़ते हुए 126 गेंदों में 150 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में हरमन ने 17 चौके और 3 छक्के लगाए।

हरमन को इस दौरान दूसरे छोर से टॉनी डी जोर्जी का शानदार साथ मिला, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 190 रन की मजबूत साझेदारी की। डी जोर्जी ने 84 गेंदों में 72 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर की नींव देने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा कॉर्बिन बॉश ने 39 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 33 रन जोड़े।

नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 4 विकेट लिए। वहीं जे जे स्मित और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस को 1-1 सफलता मिली।

नामीबिया की पारी बारिश के कारण प्रभावित रही। खेल में ओवरों की कटौती के बाद नामीबिया को डीएलएस नियम के तहत 31 ओवर में 262 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। मेजबान टीम के लिए इस रनचेज में कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

नामीबिया की ओर से मलान क्रूगर ने 34 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा जे जे स्मित (31) और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (21) ने कुछ रन जोड़े। नतीजा यह रहा कि नामीबिया की टीम 31 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 162 रन ही बना सकी। 

साउथ अफ्रीका की ओर से प्रेनेलन सुब्रायन (Prenelan Subrayen) ने 4 विकेट अपने नाम किए। क्वेना मफाका ने 2 विकेट चटकाए, जबकि कॉर्बिन बॉश और डुआन जानसेन को 1-1 सफलता मिली।

इस तरह साउथ अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस स्टर्न नियम के तहत नामीबिया को 99 रन से हरा दिया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली।